Bansgaon Sandesh
Login

साइबर अपराध से बचने के लिए सतर्कता जरूरी : सीपी पाण्डेय। मदरिया

साइबर अपराध से बचने के लिए सतर्कता जरूरी : सीपी पाण्डेय। मदरिया

साइबर अपराध से बचने के लिए सतर्कता जरूरी : सीपी पाण्डेय। मदरिया । -------- साइबर अपराध से बचाव के लिए थाना प्रभारी ने छात्राओं को किया जागरूक... बंशी चंद पीजी कॉलेज परिसर में साइबर व महिला अपराध को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें गोला थाना प्रभारी सीपी पाण्डेय अपनी टीम के साथ शामिल हुए। उन्होंने छात्राओं को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और बालिकाओं के अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए सतर्क रहने की अपील की। कार्यक्रम में छात्राओं को सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी साझा करने से होने वाले नुकसान, फर्जी लिंक और साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने बताया कि अनजान व्यक्तियों के साथ अपनी निजी जानकारी, बैंक संबंधी विवरण और पासवर्ड साझा नहीं करना चाहिए। किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने या अनजान व्यक्ति के कहने पर ऑनलाइन भुगतान करने से बचना चाहिए। साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करने तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी गई। थाना प्रभारी सीपी पाण्डेय ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। छात्राएं किसी भी प्रकार के उत्पीड़न, छेड़छाड़ या साइबर अपराध की स्थिति में चुप न रहें, बल्कि तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दें। जागरूकता और सतर्कता से कई अपराधों को रोका जा सकता है। सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतें और अपनी निजी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। उन्होंने छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी देते हुए किसी भी समस्या की स्थिति में पुलिस की मदद लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सत्यप्रकाश सिंह ने की। इस अवसर पर साइबर सेल प्रभारी प्रियंका मौर्य, आभिनव, कांस्टेबल रूचि, प्रीति, विजय पासवाना, चन्द्रशेखर कुमार व अंजनी कुमार सहित महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्राएं मौजूद रहें। कार्यक्रम का संचालन डॉ. उमेश मिश्रा ने किया।

0 likes
0 comments0 shares