Bansgaon Sandesh
Login

लवकनी न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न, 16 विद्यालयों के

लवकनी न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न, 16 विद्यालयों के

लवकनी न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न, 16 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम देवरिया । बांसगांव सन्देश । पीएम श्री संविलियन विद्यालय लवकनी के प्रांगण में आयोजित लवकनी न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में 16 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी विनयशील मिश्र ने किया। उद्घाटन समारोह में बीईओ मिश्र ने कहा कि न्याय पंचायत स्तर की ऐसी प्रतियोगिताएं खेल प्रतिभाओं की नर्सरी हैं, जहां से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार होते हैं । खेल प्रभारी विज्ञान सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में दौड़, कबड्डी, खो-खो, रिले रेस, सुलेख और श्रुतलेख सहित विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं । चयनित खिलाड़ी अब ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम प्राथमिक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में बालक वर्ग से इन्दुपुर-2 के कृष्णा और बालिका वर्ग में लवकनी की अंशिका प्रथम रहीं । 100 मीटर में बालक वर्ग से इन्दुपुर-2 के सत्यम तथा बालिका वर्ग में इन्दुपुर-1 की अंकिता विजेता बनीं । 200 मीटर दौड़ में इन्दुपुर-2 के विजय और लवकनी की अनुष्का ने पहला स्थान हासिल किया । जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में लवकनी के अंकित और खुशबू प्रथम स्थान पर रहे। कबड्डी और खो-खो में भी दिखा रोमांच जूनियर बालक कबड्डी में कालाबन विजेता और लवकनी उपविजेता रहा । जूनियर बालिका कबड्डी में लवकनी ने खिताब जीता, जबकि इन्दुपुर-2 उपविजेता बना । प्राथमिक कबड्डी (बालक एवं बालिका) में इन्दुपुर-2 विजेता और लवकनी उपविजेता रहा । खो-खो और रिले रेस के बालक व बालिका दोनों वर्गों में इन्दुपुर-1 ने जीत दर्ज की । सुलेख में इन्दुपुर-2 की शिवानी तथा श्रुतलेख में लवकनी की सुरभि सिंह प्रथम रहीं । शिक्षकों और निर्णायकों की अहम भूमिका रही । कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक भीम प्रसाद ने किया । प्रतियोगिता को सफल बनाने में संकुल शिक्षक परमदेव, राकेश सिंह, अभय सिंह, सच्चिदानंद सहित निर्णायक मंडल और ब्लॉक स्काउट मास्टर गंगतेश्वर सिंह समेत अनेक शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

0 likes
0 comments0 shares