Bansgaon Sandesh
Login
Bansgaon Sandesh
Gorakhpur३५ मिनट पहले

गोरखपुर में तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे सीएम योगी, रविवार को देंगे विकास परियोजनाओं की सौगात; गोडधोइया नाला परियोजना का करेंगे लोकार्पण

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार शाम तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे। अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री रविवार को जनपद को कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। सुबह चौरीचौरा क्षेत्र में भोपा बाजार रेलवे क्रॉसिंग पर नवनिर्मित रेल ओवरब्रिज (आरओबी) का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद शाम को बहुप्रतीक्षित गोडधोइया नाला परियोजना का लोकार्पण करेंगे। इस परियोजना से शहर में जलनिकासी की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री शनिवार शाम करीब 6:30 बजे गोरखपुर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर गुरु गोरखनाथ की पूजा-अर्चना की। तत्पश्चात ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनका आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री के तीन दिवसीय दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। उनके कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के साथ जनपद में विकास कार्यों को गति देने पर जोर रहेगा।

0 likes
0 comments0 shares