मुरारी इंटर कॉलेज में राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ। सहजनवा

मुरारी इंटर कॉलेज में राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ। सहजनवा गोरखपुर सहजनवा तहसील क्षेत्र स्थित मुरारी इंटर कॉलेज में 3 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय ताइक्वांडो खेल प्रतियोगिता का भाव और उत्साह पूर्ण माहौल में शुभारंभ हुआ। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ गोरखपुर के मंडल के आयुक्त इंद्र विक्रम सिंह ने दीप प्रज्वलित करके किया। आगामी 7 अक्टूबर तक चलने वाले इस खेल महाकुंभ में प्रदेशभर से आए 850 बालक वह बालिका खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा को दाव पेच का प्रदर्शन करेंगे। इस प्रतियोगिता में 19 मंडलों की 35 टीमे आमने-सामने होगी। आयोजन समिति के अनुसार इस पांच दिवसी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के 18 प्रशासनिक मंडलों के साथ-साथ एक कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मंडल कि कुल 35टीमें हिस्सा ले रही हैं ।मैदान में कुल 35 टीम में उतरी है जिसमें 16 बालक की और 19 बालिकाओं की टीमें शामिल है ।प्रतियोगिता को तीन प्रमुख आयु वर्गों में बांटा गया है अंदर 14 ,अंदर 17 ,और अंदर-19 में विभाजित किया गया है। प्रदेश के कोने-कोने से आए लगभग 850 खिलाड़ी प्रतिभा करेंगे ।प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि मंडल आयुक्त इंद्र विक्रम सिंह ने छात्र-छात्राओं का उत्साह बर्धन किया ,जीवन में आगे बढ़ने का मूल मंत्र साझा किया ,उन्होंने कहा कि युवाओं को संसाधनों की कमी या व्यवस्थाओं की कमियों की शिकायत करने में अपना कीमती समय नष्ट नहीं करना चाहिए ।उन्होंने पुरानी कहावत ,पढ़ोगे लिखोगे तो बनोगे नवाब ,खेलोगे कूदोगे तो होगे खराब ,का उल्लेख करते हुए कहा कि जमाना बदल चुका है आज पढ़ाई के साथ-साथ खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा मान सम्मान पहचान और कैरियर के ढेर अवसर मिल रहे हैं ।शिक्षा विभाग के अधिकारियों और खेल प्रेमियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर हरे राम मिश्रा ने किया। इस अवसर पर संयुक्त शिक्षा निदेशक सतीश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर भगवान सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक गोरखपुर अजीत कुमार सिंह ,महंत अवैद्यनाथ महाविद्यालय महाराजगंज के प्रधानाचार्य ,मुरारी इंटर कॉलेज के प्रबंधक सत्य प्रकाश सिंह तथा प्रधानाचार्य साकेत उपस्थित रहे।