Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

थाना समाधान दिवस पर कुल 19 मामले आए निस्तारण एक भी नहीं।

थाना समाधान दिवस पर कुल 19 मामले आए निस्तारण एक भी नहीं।

थाना समाधान दिवस पर कुल 19 मामले आए निस्तारण एक भी नहीं। सहजनवा गोरखपुर सहजनवा थाना दिवस की अध्यक्षता सहजनवा तहसीलदार राकेश कनौजिया ने किया ।जिसमें तेरह मामले आए 12 पुलिस के और एक राजस्व के थे। निस्तारण एक भी नहीं हुआ ।गीडा थाना दिवस की अध्यक्षता उप जिला अधिकारी केसरी नंदन त्रिपाठी ने किया, जिसमें तीन मामले आए थे तीनों राजस्व के थे, निस्तारण एक भी नहीं हुआ। हरपुर बुदहट थाना दिवस की अध्यक्षता थानेदार प्रशांत पाठक ने किया इस दौरान तीन मामले आए तीनों राजस्व से संबंधित थे निस्तारण एक भी नही हुआ।राजस्व से संबंधित सभी मामले को राजस्व विभाग को दे दिया गयाऔर टीम गठित कर जांच कर निस्तारण करने का निर्देश किया दिया गया। पुलिस विभाग के मामलों को पुलिस विभाग जांच कर निस्तारण करने का आदेश दिया गया। इस मौके पर थानेदार संजय मिश्रा ,थाना अध्यक्ष अश्वनी पांडे ,थानेदार प्रशांत पाठक एवं राजस्व विभाग के लोग उपस्थिति रहे।

0 likes
0 comments0 shares