Hamirpur२० दिन पहले
बिजली बिल राहत योजना में बेहतर प्रदर्शन पर अभियंताओं को मिला सम्मान

कुरारा (हमीरपुर), 30 जनवरी। कस्बा कुरारा के विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता तथा विद्युत वितरण उपखंड हमीरपुर के उपखंड अधिकारी को बिजली बिल राहत योजना में उत्कृष्ट प्रगति करने पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक नीतीश कुमार (आईएएस) ने विद्युत वितरण उपखंड हमीरपुर के उपखंड अधिकारी शहजाद खान एवं 33 केवी उपकेंद्र कुरारा के अवर अभियंता दयानंद यादव को बिजली बिल राहत योजना 2025–26 में बेहतर प्रगति और राजस्व वसूली का कार्य निष्ठापूर्वक करने पर मुख्यालय आगरा में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
1300 likes
0 comments0 shares