Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

लाटघाट में महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद गिरि जी महाराज का भव्य स्वागत

लाटघाट में महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद गिरि जी महाराज का भव्य स्वागत

बडहलगंज । पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री कृष्णानंद गिरि जी महाराज के लाटघाट आगमन पर श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों ने भव्य स्वागत करते हुए माल्यार्पण किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने पूज्य महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त कर स्वयं को धन्य महसूस किया। स्वामी श्री कृष्णानंद गिरि जी महाराज के स्वागत के अवसर पर ग्राम प्रधान मोचीपुर, लाटघाट अश्वनी गुप्ता, व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष पवन बरनवाल, रवि मद्धेशिया, आकाश जायसवाल, राजेश विश्वकर्मा, रत्नेश गुप्ता, जलंधर सोनकर, अविनाश सोनकर, राजेश मोदनवाल, दीपक गुप्ता, योगेंद्र मद्धेशिया, बिट्टू, आशुतोष, अभिषेक, मुकेश गोंड, राजकुमार भारती,सहित बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे। इस अवसर पर रवि मद्धेशिया एवं लाटघाट के समस्त नागरिकों ने आत्मीयता के साथ महाराज जी का स्वागत एवं सम्मान किया। आयोजकों ने सभी उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूज्य महाराज जी का स्नेह एवं आशीर्वाद सदैव सभी पर बना रहे। जय सनातन। जय श्री राम। हर हर महादेव।

1 likes
0 comments0 shares