Bansgaon Sandesh
Login

सुल्तानपुर हलियापुर थाना क्षेत्र के सैनी गांव के पूर्व प्रधान राजेंद्र प्रसाद

सुल्तानपुर हलियापुर थाना क्षेत्र के सैनी गांव के पूर्व प्रधान राजेंद्र प्रसाद पर रविवार शाम पुरानी रंजिश में घात लगाकर हमला कर दिया गया।सैनी बाजार से घर लौटते समय रास्ते में घेरकर लाठी-डंडों से पीटा गया। हमले में आंख,पैर और सीने में गंभीर चोटें आईं।बेहोशी की हालत में उन्हें सीएचसी बल्दीराय में भर्ती कराया गया।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने बुजराज उर्फ विजय,परमेश्वरदीन,सचिन समेत दो अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं व एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज किया है,पुलिस जांच में जुटी है।

0 likes
0 comments0 shares