के आईपीएम गीडा के प्रथम वर्ष के छात्र के टीसीएस द्वारा आयोजित
के आईपीएम गीडा के प्रथम वर्ष के छात्र के टीसीएस द्वारा आयोजित ए आई हैकथान में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर मुख्यमंत्री द्वारा किया गया पुरस्कृत सहजनवा गोरखपुर पूर्वांचल क्षेत्र में स्थित के.आई.पी.एम. गीडा के प्रथम वर्ष के छात्र आकाश यादव को टी.सी.एस. द्वारा आयोजित ए.आई. हैकथान में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर माननीय मुख्यमंत्री द्वारा पुरस्कृत किया गया। पूर्वांचल क्षेत्र में तकनीकी नवाचार एवं डिजिटल कौशल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से टाटा कंसल्टेंसी सर्विस (टी.सी.एस.) एवं एम.पी.आई.टी. द्वारा संयुक्त रूप से दिनांक 14 अप्रैल 2026 को ए.आई. एवं साइबर सिक्योरिटी हैकथान का सफल आयोजन किया गया। इस हैकाथॉन में पूर्वांचल क्षेत्र के विभिन्न इंजीनियरिंग एवं तकनीकी संस्थानों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में नवाचार, तकनीकी दक्षता तथा समस्या समाधान क्षमता का विकास करना था। प्रतिभागियों ने अपने-अपने अभिनव प्रोजेक्ट्स एवं विचार प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहे आकाश यादव, जो के. आई. पी. एम. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के प्रथम वर्ष, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के छात्र हैं। उन्होंने ए.आई. हैकथान में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने संस्थान एवं पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए उन्हें ₹25,000 की पुरस्कार राशि, चेक एवं प्रमाण पत्र माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ एवं टी.सी.एस. के चेयरमैन श्री एन. चंद्रशेखरन के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया। दिनांक 15 अप्रैल 2026 को महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में आयोजित “विकसित भारत – विकसित उत्तर प्रदेश 2047” कार्यक्रम के अंतर्गत हैकाथॉन विजेताओं का औपचारिक सम्मान किया गया। इस उपलब्धि पर केआईपीएम समूह के चेयरमैन ई. आर. डी. सिंह ने पुरस्कृत छात्र को बधाई एवं शुभकामनाए दिया ये उपलब्धि न केवल कालेज के लिए बल्कि पूरे पूर्वाचल क्षेत्र के लिए गौरव की बात है । इस अवसर पर संस्था की प्रबंधक श्रीमती सुनीता सिंह, प्रबंध निदेशक श्री विनोद कुमार सिंह, निदेशक इंजीनियरिंग डॉ. मोहम्मद जाहिद रियाज़ खान, मुख्य कार्यकारी अधिकारी ई. शिवांश विक्रम, ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट इंचार्ज श्री नितेश कुमार जायसवाल, इनक्यूबेशन मैनेजर इंजीनियर विवेक कुमार, सभी विभागाध्यक्षगण एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे ।