Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknowलगभग २ घंटे पहले

कुशीनगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, एक मदरसे में

कुशीनगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, एक मदरसे में

कुशीनगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, एक मदरसे में 'मेड इन पाकिस्तान' पंखा मिलने पर मचा हड़कंप उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक मदरसे में 'मेड इन पाकिस्तान' पंखा मिलने पर हड़कंप मच गया। घटना का खुलासा तब हुआ जब पंखा खराब होने पर रिपेयरिंग के लिए उतारा गया। पंखे पर पाकिस्तानी मार्क देखकर स्थानीय युवकों ने इसकी फोटो वायरल कर दी और पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मदरसा प्रबंधक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। शुरुआती जांच में पता चला है कि दुबई में काम करने वाले एक युवक ने यह पंखा अपने घर भेजा था, जिसे बाद में उसके पिता ने मदरसे में दान कर दिया था। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस इस बात की बारीकी से जांच कर रही हैं कि प्रतिबंधित पंखा भारतीय सीमा के भीतर कैसे पहुंचा और इसके पीछे क्या मंशा थी। फिलहाल पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

0 likes
0 comments0 shares