गाजीपुर' में 'पिता-पुत्र' की जोड़ी ने ना जाने कितनों को 'कबूल' करा दिया 'ईसाई धर्म'

'गाजीपुर' में 'पिता-पुत्र' की जोड़ी ने ना जाने कितनों को 'कबूल' करा दिया 'ईसाई धर्म' धर्म परिवर्तन का पिता पुत्र खेल रहे थे बड़ा खेल! लंबे समय से घर में चल रही थी प्रार्थना सभा! अंजान रहा खुफिया तंत्र एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन! प्रलोभन देकर लोगों को छुड़वाया जा रहा था हिंदू धर्म,मौके पर ईसाई साहित्य भी हुआ बरामद! फतेहपुर जनपद के गाजीपुर कस्बा में सीधे-साधे लोगों को प्रलोभन देकर हिंदू धर्म छोड़ ईसाई धर्म अपनाने के लिए होने वाली प्रार्थना सभा पर आज अचानक पुलिस का छापा पड़ गया।जनसेवक धर्मेंद्र सिंह द्वारा की गई शिकायत के बाद वो पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे जहां डेढ दर्जन के करीब लोग मिले इनमें महिला,पुरुष एवं छोटे बच्चे भी शामिल हैं जिन्हें धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था।मौके पर ईसाई साहित्य मिला है।लोगों ने बताया भी है कि उन्हें सूरज गुप्ता निवासी गाज़ीपुर द्वारा बुलाया जा रहा था।लोग यहां एक साल से आ रहे हैं।खबर है कि सूरज गुप्ता एवं उनके पिता सुरेश गुप्ता द्वारा धर्म परिवर्तन का खेल कई सालों से खेला जा रहा है।पुलिस सभी को थाने ले गई है।क्षेत्र के बंवारा निवासी ज्ञानेंद्र सिंह ने गाजीपुर थाना में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की तहरीर दी है।घर परिवर्तन के चल रहे गोरख धंधे से स्थानीय पुलिस सहित खुफिया तंत्र अंजन रहा है।कयास लगाए जा रहे हैं कि लंबे समय से चल रहे धर्म परिवर्तन के इस खेल से पिता पुत्र की जोड़ी में न जाने कितनों को ईसाई धर्म कबूल कर दिया।