बांसगांव संदेश बरहज नवजात को बेचे जाने की अफवाह भ्रामक, बच्चा पूरी तरह सुरक्षित प
बांसगांव संदेश बरहज नवजात को बेचे जाने की अफवाह भ्रामक, बच्चा पूरी तरह सुरक्षित अफवाहों पर न दें ध्यान- डीएम देवरिया 12 अगस्त। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कहा कि जनपद में मेडिकल कॉलेज में जन्मे एक बच्चे को बेचे जाने संबंधी अफवाह संज्ञान में आई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अफवाह पूरी तरह भ्रामक एवं असत्य है। संबंधित बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है और अपने परिवार के साथ है। जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चे एवं उसके परिवार की निजता को ध्यान में रखते हुए उनकी पहचान अथवा नाम सार्वजनिक करना उचित नहीं है। उन्होंने अपील की है कि बिना तथ्यात्मक पुष्टि के किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास न करें और न ही उसे सोशल मीडिया अथवा अन्य माध्यमों से प्रसारित करें। ऐसी अफवाहों से परिवार को अनावश्यक परेशानी होने के साथ ही जनपद की छवि भी प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को इस प्रकार की किसी घटना अथवा शिकायत की वास्तविक जानकारी मिलती है तो वह तत्काल जिला प्रशासन के संज्ञान में लाए। जिला प्रशासन द्वारा मामले की तथ्यात्मक जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की कि अफवाहों से बचें, तथ्यों की पुष्टि किए बिना किसी सूचना को साझा न करें तथा किसी भी संदिग्ध प्रकरण की जानकारी तत्काल जिला प्रशासन को उपलब्ध कराएंए जिससे समयबद्ध एवं नियमानुसार कार्रवाई की जा सके।