Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

*लंभुआ में रसोइयों को कैशलेस कार्ड की सौगात,मानदेय बढ़ने पर सम्मान* सुल्तानपुर।लंभुआ

*लंभुआ में रसोइयों को कैशलेस कार्ड की सौगात,मानदेय बढ़ने पर सम्मान* सुल्तानपुर।लंभुआ बीआरसी परिसर में रविवार को रसोइयों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विधायक सीताराम वर्मा, एसडीएम प्रीति जैन और बीईओ शिवशंकर मिश्र ने रसोइयों को प्रतीकात्मक रूप से कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए। कार्ड मिलने पर रसोइयों के चेहरे खिल उठे।कार्यक्रम में एसबीआई की ओर से दो लाख रुपये के सामाजिक सुरक्षा बीमा और प्रतिवर्ष एक हजार रुपये की यूनिफॉर्म उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई। मानदेय में वृद्धि को लेकर रसोइयों को बधाई देकर सम्मानित किया गया।एसडीएम प्रीति जैन ने रसोइयों से बच्चों के लिए स्वच्छ,पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन तैयार करने का आह्वान किया।शिक्षक संघ अध्यक्ष रणवीर सिंह ने कहा कि मानदेय वृद्धि रसोइयों के परिश्रम और सेवा का सम्मान है। कार्यक्रम में शिक्षक, प्रधान, शिक्षामित्र, अनुदेशक और बड़ी संख्या में रसोइयां मौजूद रहीं।

0 likes
0 comments0 shares