सखी समूह की बैठक में महिला सुरक्षा पर जोर महिला सुरक्षा को

सखी समूह की बैठक में महिला सुरक्षा पर जोर महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस ने कसी कमर,सखी समूह को बताए हेल्पलाइन नंबर सुल्तानपुर। महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण को लेकर पुलिस ने शनिवार को जागरूकता अभियान चलाया। बल्दीराय ब्लॉक सभागार में आयोजित सखी समूह की बैठक में मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को सुरक्षा से जुड़े टोल फ्री हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार के नेतृत्व में हुई बैठक में महिलाओं को 1090, 181, 112, 108, 102, 1076, 1098 और 1930 नंबरों की उपयोगिता समझाई गई। किसी भी आपात स्थिति या परेशानी में तत्काल इन नंबरों पर मदद लेने के लिए जागरूक किया गया।मिशन शक्ति टीम ने एंटी रोमियो स्क्वाड को और प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया। महिलाओं से पार्क, चौराहे, नुक्कड़, गलियों और अन्य संवेदनशील स्थानों की जानकारी पुलिस को देने तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुझाव देने की अपील की गई।बैठक में प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक नवीन सिंह, महिला कांस्टेबल सविता यादव, महिला कांस्टेबल साक्षी और कांस्टेबल अंकित साहू मौजूद रहे।