Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

सहजनवा में ईद -- फितर का त्योहार शांति और सौहार्द के साथ

सहजनवा में ईद -- फितर का त्योहार शांति और सौहार्द के साथ

सहजनवा में ईद -- फितर का त्योहार शांति और सौहार्द के साथ मनाया गया। सहजनवा/ गोरखपुर रमजान माह के समापन पर शनिवार को सहजनवा तहसील क्षेत्र में ईद- उल -फितर का त्यौहार मनाया गया ।यह पर्व हर्षोल्लाह शांत और आपसी सौहार्द के साथ संपन्न हुआ। सुबह से ही क्षेत्र की मस्जिद और इस गांव में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी हजारों की संख्या में लोगों ने खुदा की बारगाह में मुल्क की तरक्की और खुशहाली के लिए दुआएं मांगी। क्षेत्र के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में सुबह से ही उत्सव का माहौल था। नए परिधानों में सजे बच्चे युवा बुजुर्ग ईदगाहों की ओर रुख करते नजर आए। नवाज संपन्न होने के बाद जैसे ही इमाम ने दुआ खत्म की पूरा परिसर ईद मुबारक के नारे से गूंज उठा ।लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर शिकवे गिले दूर किया और प्रेम का संदेश दिया ।बच्चों में ईद को लेकर उत्साह देखा गया उन्होंने मेलों में झूलों और खिलौने का आनंद लिया। त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए तहसील और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रही।सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए अधिकारी लगातार भ्रमणशील रहे निगरानी एसडीएम केसरी नंदन तिवारी और तहसीलदार राकेश कनौजिया ने विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया सुरक्षा कमान संभाले सीओ गीडा योगेंद्र सिंह प्रभारी निरीक्षक गीडा अश्वनी पांडे और SO सहजनवा महेश चौबे को नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा ।चौकी स्तर पर घघसरा चौकी प्रभारी दुर्गेश सिंह पिपरौली से गीडा चौकी प्रभारी संतोष सिंह ने अपने-अपने क्षेत्र में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की।

0 likes
0 comments0 shares