Bansgaon Sandesh
Login
Vinod Gupta
Gorakhpur८ दिन पहले

जी डी इण्टर कालेज में भव्य कवि सम्मेलन और कंबल वितरण कार्यक्रम

जी डी इण्टर कालेज में भव्य कवि सम्मेलन और कंबल वितरण कार्यक्रम

जी डी इण्टर कालेज में भव्य कवि सम्मेलन और कंबल वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता संतराज यादव (पूर्व सभापति उ0 प्र0 सहकारी ग्राम विकास बैंक )ने किया कौड़ीराम,गोरखपुर। स्मृति शेष राम नरेश राय की चतुर्थ पुण्य स्मृति में जी डी इंटर कालेज कौड़ीराम के परिसर में विराट कवि सम्मेलन व कम्बल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सभापति उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक संतराज यादव ने किया।कवि सम्मेलन में रामकिशोर तिवारी बाराबंकी ने अपने द्वारा लिखित किताब झांसी की रानी वीर रस की कविताएं सुनाकर लोगों को भाव विभोर कर दिए। की सुभाष चन्द्र यादव सिवान से आगे हुए थे उन्होंने मां पर कविता सुनाकर माई के बिना सहाई ना मिली।लोगों को रोने पर वशीभूत कर दिए। विनोद उपाध्याय बस्ती,रीना मिश्रा देवरिया डॉ अमिताभ पाण्डेय ने हास्य कविताएं लोगो के बीच में सुनाकर खूब वाह वाही लुटे।डॉ अजय अनजान अपने मातृभूमि पर कविता का पाठ करके लोगों को भाव विभोर कर दिए। कार्यक्रम संयोजक डॉ आर के राय "अभिज्ञ" काव्य पाठ जबसे छोड़ गए बाबू जी मन उदास हो गया गाकर खूब वाह वाही बटोरे। कार्यक्रम के अंत में गरीबों और असहायों को भोजन कराकर हजारों लोगों को कंबल वितरण किया गया। जो लोग भी कंबल वितरण में आए थे वे भाव विभोर खूब मन से कवि लोगों की कविताएं सुने। कुछ दिव्यागजन कंबल वितरण कार्यक्रम में आ गए थे उनके पास जाकर अध्यक्षता कर रहे संतराज यादव पूर्व सभापति उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक मार्कण्डेय राय भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष,पैक्सफेड के डायरेक्टर, महंत उर्फ गुलाब रध्वज सिंह और अरविंद पाण्डेय सांसद प्रतिनिधि ने उनको कंबल दिया। कार्यक्रम में संजय सिंह सभासद ,रमेश मास्टर,नित्यानंद मिश्रा,कौड़ीराम मंडल अध्यक्ष अमित पाण्डेय, सांसद प्रतिनिधि अरविंद पाण्डेय,जिला पंचायत सदस्य मनोज शुक्ला,बूथ अध्यक्ष चंद्रकेश राय, बांसगांव मंडल अध्यक्ष अश्वनी राय, जीवन ज्योति हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ रतन राय,विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर इंजिनियर गौरव राय, रामबचन राय, पूर्व प्रधान चंद्रदेव राय,अतुल राय,धर्मेन्द्र राय,भवनाथ राय व क्षेत्र के अन्य गणमान्य और सम्भ्रांत लोग उपस्थित रहे।

700 likes
0 comments5 shares