Bansgaon Sandesh
Login
Anup Singh Rudrapur
Deoriaलगभग १ घंटा पहले

पुरानी रंजिश में किशोर पर चाकू से हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार

पुरानी रंजिश में किशोर पर चाकू से हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार

पुरानी रंजिश में किशोर पर चाकू से हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार देवरिया। जनपद देवरिया में एक किशोर पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार घटना पुरानी रंजिश का परिणाम थी। शनिवार को आरोपियों को रागिनी मोड़ से रेलवे स्टेशन रोड की ओर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल वर्मा (24) पुत्र स्व. श्रीरामचंद्र वर्मा, करन यादव (21) पुत्र स्व. राजू यादव तथा निखिल वर्मा (21) पुत्र रामनरायण वर्मा उर्फ रिंकू के रूप में हुई है। तीनों आरोपी रामगुलाम टोला, कोतवाली थाना क्षेत्र, जनपद देवरिया के निवासी बताए गए हैं। पुलिस के मुताबिक रामगुलाम टोला निवासी समीमा खातून ने कोतवाली थाने में तहरीर देकर बताया था कि 11 जून की रात उनके पुत्र फरूख अहमद पर पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने हमला कर दिया। आरोप है कि पहले फरूख के साथ मारपीट की गई और बाद में चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना के बाद घायल किशोर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान आरोपों की पुष्टि होने पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

1 likes
0 comments0 shares