Bansgaon Sandesh
Login
V
Ghazipurलगभग २ घंटे पहले

जखनिया में महिला आक्रोश रैली, नारी शक्ति वंदन बिल के विरोध पर

जखनिया में महिला आक्रोश रैली, नारी शक्ति वंदन बिल के विरोध पर

जखनिया में महिला आक्रोश रैली, नारी शक्ति वंदन बिल के विरोध पर फूटा गुस्सा जखनिया। जखनिया मंडल प्रथम में आज महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष मृदुला पांडेय के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन बिल के विरोध को लेकर आक्रोश रैली निकाली। यह रैली जखनिया रेलवे स्टेशन से शुरू होकर चौजा तिराहे तक पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों ने विपक्ष के नेताओं राहुल गांधी और अखिलेश यादव का पुतला दहन किया।इस दौरान मृदुला पांडेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध है और वर्ष 2029 से इसे लागू करने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन विपक्ष के विरोध के कारण यह संभव नहीं हो सका। उन्होंने कांग्रेस, DMK, TMC और सपा पर परिवारवाद और महिला विरोधी मानसिकता का आरोप लगाया।महिला मोर्चा की अनीता चौहान ने कहा कि बिल भले ही पारित नहीं हो पाया हो, लेकिन महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यह आरक्षण लागू होकर रहेगा।वहीं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम था। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने इस बिल का विरोध कर महिलाओं के प्रति अपनी नकारात्मक सोच उजागर की है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों को डर है कि महिलाओं को अधिकार मिलने से उनका राजनीतिक वर्चस्व समाप्त हो जाएगा।कार्यक्रम में गुड़िया देवी, मालती देवी, शीला देवी, प्रमिला देवी, रजवंती देवी, उषा देवी, मुन्नी देवी, गीता देवी, राधिका देवी, सरस्वती देवी, बसंती देवी, श्यामा देवी, मीरा देवी, पुष्पा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। साथ ही भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर, महामंत्री पंकज सिंहा, जिला प्रतिनिधि उमाशंकर यादव, मंडल उपाध्यक्ष नलनीश सिंह, रजनीश, व्यापारी नेता अशोक गुप्ता, प्रशांत सिंह, डब्बू राम, गुड्डू मोदनवाल, मनोज मद्धेशिया, विनय सिंह, शैलू सिंह, इंद्रदेव कुशवाहा और मुन्ना सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments1 shares