Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Kant Singh Hamirpur
Hamirpur२० दिन पहले

मनरेगा में लाखों का घोटाला उजागर रोज़ाना फर्जी फोटो लगाकर 5 लाख से अधिक का गमन, अधिकारियों की मिलीभ

मनरेगा में लाखों का घोटाला उजागर  रोज़ाना फर्जी फोटो लगाकर 5 लाख से अधिक का गमन, अधिकारियों की मिलीभ

हमीरपुर जनपद में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत एक बड़ा घोटाला सामने आया है। मामला विकास खण्ड मौदहा के पारा ग्राम का बताया जा रहा है, जहां मनरेगा कार्यों में रोज़ाना फर्जी फोटो अपलोड कर लाखों रुपये का भुगतान निकालने का गंभीर आरोप लगा है। ग्राम पंचायत में चल रहे मनरेगा कार्यों की ग्राउंड पर वास्तविक स्थिति कुछ और, जबकि पोर्टल पर कई सप्ताह से फर्जी तस्वीरें अपलोड कर तकरीबन 5 लाख रुपये से अधिक का भुगतान दिखाया जा रहा है। इस पूरे खेल में मनरेगा से जुड़े जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से बिना जांच करवाए किया जा रहा भुगतान। यह घोटाला सीधे तौर पर सरकारी धन की लूट और गरीब मजदूरों के हक पर डाका माना जा रहा है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह मनरेगा जैसी महत्वाकांक्षी योजना पर प्रशासनिक लापरवाही और भ्रष्टाचार का बड़ा उदाहरण साबित होगा। फिलहाल इस मामले में संबंधित विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है

1301 likes
0 comments1 shares