Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Kant Singh Hamirpur
Hamirpurलगभग १ घंटा पहले

VVPAT वेयरहाउस का डीएम ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी

VVPAT वेयरहाउस का डीएम ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी

हमीरपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने सोमवार को VVPAT वेयरहाउस और जिला निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण कर सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी और आगामी निर्वाचन की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अग्निशमन व्यवस्था की मुख्य अग्निशमन अधिकारी से जांच कराने के निर्देश दिए। साथ ही कर्मचारियों को आपात स्थिति में सुरक्षा एवं बचाव प्रक्रिया की जानकारी देने को कहा। डीएम ने आगामी EVM FLC की सभी तैयारियां समय से पूरी करने और निर्वाचन आयोग के निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीसीटीवी व्यवस्था और परिसर की साफ-सफाई भी देखी तथा निगरानी तंत्र को लगातार सक्रिय रखने को कहा। निरीक्षण के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares