S
Gorakhpurलगभग १७ घंटे पहले
हरपुर में मारपीट, एक के खिलाफ मुकदमा दर्ज। मदरिया । गोला थाना

हरपुर में मारपीट, एक के खिलाफ मुकदमा दर्ज। मदरिया । गोला थाना क्षेत्र के ग्राम हरपुर में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम हरपुर निवासी जनार्दन सिंह पुत्र स्व. रामपति सिंह ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि वह पांच भाई हैं। आरोप है कि बिना बंटवारे के उनके भाई रामकृपाल सिंह मकान बनवा रहे थे। विरोध करने पर रामकृपाल सिंह ने लात-घूंसों व लाठी-डंडे से मारपीट की। पीड़ित के अनुसार शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। इस प्रकरण में गोला थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया तहरीर के आधार पर बी एन एस की धारा 115 (2) 351(3),352 में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है ।
0 likes
0 comments0 shares