Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

रामपुर रकबा में बहुजन समाज पार्टी का कैडर कैंप सम्पन्न

रामपुर रकबा में बहुजन समाज पार्टी का कैडर कैंप सम्पन्न

चौरी चौरा गोरखपुर।बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में तथा बहन कुमारी सुश्री मायावती पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, के निर्देशानुसार देवकहिया और रामपुर रकबा में कैडर कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जोखू राजभर, विधानसभा प्रभारी रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय कुमार, अध्यक्ष, बहुजन समाज पार्टी, विधानसभा चौरी चौरा ने की। कार्यक्रम में वक्ताओं के क्रम में जोखू राजभर, विनोद कुमार एवं हिरामन प्रसाद ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। मुख्य अतिथि जोखू राजभर ने अपने संबोधन में बहन कुमारी सुश्री मायावती जी के राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन तथा उनके नेतृत्व में वर्ष 2007 में बनी पूर्ण बहुमत की सरकार की कार्यशैली पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उस समय सफाई कर्मियों से लेकर बड़े पदों तक पारदर्शी तरीके से भर्तियां की गईं। उन्होंने वर्तमान समय में बढ़ती महंगाई, रसोई गैस सिलेंडर एवं आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों तथा किसानों और बेरोजगारों के सामने उत्पन्न समस्याओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी में समाज के सभी वर्गों के सम्मान और अधिकार की लड़ाई को प्राथमिकता दी जाती है। अध्यक्षीय संबोधन में विजय कुमार ने विधानसभा क्षेत्र के संगठनात्मक ढांचे एवं विधानसभा की गतिविधियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बसपा कार्यकता उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares