Bansgaon Sandesh
Login
Santosh Gupta
Gorakhpur२६ मिनट पहले

मनबढों ने पिता भाईयों, पत्नी और मां को मारपीट कर किया घायल,दी जान माल कीधमकी11लोगोकेखिलाफमुकदमा दर

हरपुर बुदहट गोरखपुर। बांसगांव संदेश हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बुदहट निवासी आकाश पुत्र महेन्द्र प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने नीतीश कुमार पुत्र दिनेश चन्द, शैलेन्द्र उर्फ बिक्की पुत्र स्व राम नयन, शिवम उर्फ आर्यन पुत्र उमेश चन्द, शनि उर्फ अभिषेक व विवेक पुत्र महेश चन्द, पुनीता पत्नी उमेश चन्द, इशरावती पत्नी दिनेश चन्द, अंजली पत्नी शैलेन्द्र, रेनू पत्नी शैलेश, रीतू भारती पुत्री महेश चन्द, प्रदीप कुमार पुत्र अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2),352,351(3), 191(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बुदहट निवासी आकाश कुमार पुत्र महेन्द्र प्रसाद ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 22 मई 2026 को रात आठ बजे के करीब बेवजह मेरे पट्टीदार नीतीश कुमार, शैलेन्द्र कुमार उर्फ बिक्की, शिवम उर्फ आर्यन, शनि उर्फ अभिषेक, विवेक, पुनीता, इशरावती, अंजली, रेनू ,रीतू भारती, प्रदीप कुमार ने मिलकर भद्दी भद्दी गालियां देते हुए मेरे पिता महेंद्र प्रसाद को मार रहे थे जिससे उनका सिर फट गया और पैर में भी चोट लग गई तथा छोटे भाई अनुराग व अमृत और मेरी पत्नी और मां को भी मारे पीटे और जान-माल की धमकी देने लगे। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि ग्यारह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

0 likes
0 comments0 shares