Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoriaलगभग १ घंटा पहले

सेवा संकल्प अभियान के तहत सोशल सेक्टर की रुद्रपुर में आयोजित हुई

सेवा संकल्प अभियान के तहत सोशल सेक्टर की रुद्रपुर में आयोजित हुई

सेवा संकल्प अभियान के तहत सोशल सेक्टर की रुद्रपुर में आयोजित हुई शिविर। शिविर में 23 दिव्यांगजनों को वितरित किए गए सहायक उपकरण देवरिया 29 सितंबर जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान के तहत सोशल सेक्टर के समस्त विभागों—दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग एवं जिला प्रोबेशन विभाग—द्वारा संयुक्त रूप से विकासखंड रुद्रपुर में पेंशन कैंप का आयोजन किया गया। उक्त कैंप में विकासखंड रुद्रपुर के दूर-दराज क्षेत्रों से आए पेंशन लाभार्थियों को पेंशन के ऑनलाइन आवेदन में सहयोग प्रदान करते हुए आवेदन कराया गया। साथ ही, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से 23 दिव्यांगजनों को रुद्रपुर विधायक जयप्रकाश निषाद द्वारा सहायक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रुद्रपुर विधायक जयप्रकाश निषाद ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। एक ही स्थान पर विभिन्न योजनाओं की जानकारी और सेवाएं उपलब्ध होने से लोगों को काफी सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। शिविर में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गई। साथ ही पात्र लोगों के लिए विभिन्न योजनाओं में मौके पर आवेदन, पात्रता का सत्यापन तथा पात्र पाए जाने वाले लाभार्थियों को नियमानुसार योजना का लाभ दिलाने की कार्रवाई की गई। इससे लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिली। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख उषा पासवान, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी सुश्री प्रियंका चौधरी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग एवं समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी तथा जिला प्रोबेशन विभाग के कर्मचारी सहित अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।

1 likes
0 comments1 shares