जिलाधिकारी की संवेदनशील पहल से मीना देवी को मिलेगा आयुष्मान कार्ड व

जिलाधिकारी की संवेदनशील पहल से मीना देवी को मिलेगा आयुष्मान कार्ड व कल्याणकारी योजनाओं का लाभ। देवरिया 01 अक्टूबर जिलाधिकारी के जनता दर्शन में आज देवरिया खास निवासिनी मीना देवी अपने दो बच्चियों के साथ आयुष्मान कार्ड बनाए जाने को लेकर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत की। उन्होंने प्रार्थना में बताया कि मेरी दो बच्चियां हैं, आर्थिक स्थिति खराब है, भरण-पोषण में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिलाधिकारी ने जहां उन्हें आयुष्मान कार्ड बनवाए जाने का आश्वासन दिया, वहीं उनके दोनों बच्चियों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से जोड़े जाने व उन्हें पढ़ाई की व्यवस्था कराए जाने की पहल की। जनता दर्शन में बैठी एएसडीएम/प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी नम्रता सिंह को निर्देश दिया कि इस परिवार को संचालित योजनाओं का लाभ दिलाते हुए इसका राशन कार्ड भी बनवाया जाए। जिलाधिकारी के इस संवेदनशील व मानवीय पहल से फरियादिनी सहित सभी उपस्थित जनों ने प्रसन्नता व्यक्त की और जिलाधिकारी के प्रति आभार जताया।