P
Deoria१९ दिन पहले
स्काउट गाइड के प्रशिक्षण से बच्चों का होता है सर्वागीण विकास - डा. मिथिलेश कुमार सिंह*

पी. एल. यादव की रिपोर्ट देवरिया भारत स्काउट और गाइड जनपद देवरिया के तत्वधान में श्री विजय राघव तुलसी ई.का. झरनाकुटी में त्रिदिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ जिसके मुख्य अतिथि डा. मिथिलेश कुमार सिंह(प्रादेशिक उपाध्यक्ष) तथा विशिष्ट अतिथि माधव प्रसाद सिंह (प्रधानाचार्य परिसद(जिला अध्यक्ष),एवं डा. हरिकेश बहादुर सिंह (स्काउट जिला कमिश्नर), तथा प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह, एवं कुटी के मठाधीश एवं प्रबंधक चरणदास महाराज ने कार्यक्रम के अध्यक्षता किये l और विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. रविन्द्र राय ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किये l जिला प्रशिक्षक डा.पी. एल. यादव शिविर संचालक, कौसल किशोर सिंह ने बच्चों को आत्मनिर्भर बनने की ट्रेनिंग दिये l जिसमे स्काउट मास्टर मनीष कुमार, गणेश मिश्र, एवं सभी अध्यापक गण, कर्मचारी उपस्थित रहे l
1401 likes
0 comments3 shares