Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

*सिकरीगंज में भीषण सड़क हादसा: खड़ी मैजिक में तेज रफ्तार ऑटो की

*सिकरीगंज में भीषण सड़क हादसा: खड़ी मैजिक में तेज रफ्तार ऑटो की

*सिकरीगंज में भीषण सड़क हादसा: खड़ी मैजिक में तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर, कई घायल* सिकरीगंज। गोरखपुर जनपद के सिकरीगंज क्षेत्र में बुधवार को स्वयंवर मैरिज हाल के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार UP 53 FT 4002 नंबर की टाटा मैजिक सड़क किनारे खड़ी थी। बताया जा रहा है कि वाहन में डीजल खत्म हो गया था और चालक डीजल की व्यवस्था करने गया हुआ था। इसी दौरान गोरखपुर की तरफ से सिकरीगंज चौराहे की ओर जा रही तेज रफ्तार ऑटो संख्या UP 53 FT 5807 अनियंत्रित होकर खड़ी टाटा मैजिक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में कई यात्री घायल हो गए, वहीं ऑटो चालक के सिर में गंभीर चोट आई और उसका सिर फट गया। घटना में ऑटो सवार ममता देवी पत्नी रामकृपाल निवासी सोपाई थाना बेलघाट गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को संभाला और घटना की सूचना सिकरीगंज पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सिकरीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

0 likes
0 comments0 shares