Sultanpur३ दिन पहले
सुल्तानपुर मदनपुर पनियार में हुई घटना के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए
सुल्तानपुर मदनपुर पनियार में हुई घटना के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए हैं।मृतक के परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से साफ इनकार कर दिया है।उनका कहना है कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती और बच्चों की सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था नहीं की जाती,तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। परिजनों ने आर्थिक सहायता की भी मांग की है।घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया।मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सामंत,कोतवाल लंभुआ धीरज कुमार और कोतवाल देहात धर्मवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। अधिकारियों ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया और जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया।पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश में टीमें लगा दी गई हैं और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
200 likes
0 comments0 shares