Bansgaon Sandesh
Login
D
Deoria२१ मिनट पहले

नेक्स्ट अपडेट न्यूज़ देवरिया, डीएम के खिलाफ अधिवक्ताओं का फूटा गुस्सा, कलेक्ट्रेट

नेक्स्ट अपडेट न्यूज़ देवरिया, डीएम के खिलाफ अधिवक्ताओं का फूटा गुस्सा, कलेक्ट्रेट

नेक्स्ट अपडेट न्यूज़ देवरिया, डीएम के खिलाफ अधिवक्ताओं का फूटा गुस्सा, कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर हुई नारेबाजी शौचालय से लेकर कथित मनमाने आदेश तक की कई मुद्दों को लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश, बोले—अभी तो अंगड़ाई है, आगे और लड़ाई है, देवरिया। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्टरी कचहरी परिसर में बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन देवरिया के पदाधिकारी ने बार के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर मिश्रा, अजय कुमार गुप्ता, जयप्रकाश मिश्रा,के अगुवाई में जिला प्रशासन के खिलाफ अधिवक्ताओं ने मोर्चा खोलते हुए जिलाधिकारी एवं उप जिलाधिकारी सदर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बड़ी संख्या में अधिवक्ता कलेक्टरी कक्ष के सामने जुटे और “जिला प्रशासन मुर्दाबाद”, “जिलाधिकारी होश में आओ” और “उप जिलाधिकारी होश में आओ” के नारे लगाए। अधिवक्ताओं का आरोप है कि कलेक्टरी कचहरी परिसर में महिला वादकारियों और महिला अधिवक्ताओं के लिए पर्याप्त शौचालय की व्यवस्था नहीं है। अधिवक्ताओं का कहना है कि इस समस्या के समाधान के लिए देवरिया सदर विधायक सलभ मणि त्रिपाठी की ओर से धनराशि उपलब्ध कराए जाने की प्रक्रिया पूरी कर दी गई है, लेकिन जिलाधिकारी स्तर से एन.ओ.सी जारी नहीं होने के कारण निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा है। अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी कोर्ट के एक पेशकार के स्थानांतरण का मुद्दा भी उठाया। उनका आरोप है कि संबंधित पेशकार करीब 10 वर्षों से एक ही टेबल पर जमे हुए हैं, इसलिए उनका किसी अन्य तहसील में स्थानांतरण किया जाना चाहिए। इसके अलावा अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि जिलाधिकारी न्यायालय में कई पत्रावलियां लंबे समय तक लंबित रखी जा रही हैं। उनका कहना है कि कुछ मामलों में पत्रावलियां करीब पांच-पांच महीने तक आदेश के इंतजार में पड़ी रहती हैं। अधिवक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले कई महीनों से मामलों में कथित तौर पर एकपक्षीय आदेश पारित किए जा रहे हैं, जिससे अधिवक्ताओं और वादकारियों में नाराजगी बढ़ रही है। इन तमाम मुद्दों को लेकर अधिवक्ताओं ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि “अभी तो यह अंगड़ाई है, आगे और लड़ाई है।” अधिवक्ताओं के आक्रोश और बड़ी संख्या में जुटने को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन भी पूरी मुस्तैदी के साथ मौके पर मौजूद रहा। कलेक्टरी कचहरी परिसर में काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। अधिवक्ताओं ने साफ कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। अब देखना होगा कि अधिवक्ताओं के इस विरोध प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन की ओर से क्या कदम उठाया जाता है। देवरिया से नेक्स्ट अपडेट न्यूज़ की रिपोर्ट।

0 likes
0 comments0 shares