Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ, स्वयंसेवकों ने स्वच्छता

राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ, स्वयंसेवकों ने स्वच्छता

राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ, स्वयंसेवकों ने स्वच्छता का दिया संदेश सहजनवा, (गोरखपुर)। क्षेत्र के बाबू लालजी सिंह पी.जी. कॉलेज, भगौरा सहजनवा में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ गुरुवार को बड़े उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ। यह शिविर 19 मार्च से 25 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। शिविर का उद्घाटन पीएम श्री कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय, मिनवा पाली में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुरेंद्र प्रसाद द्वारा स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान के तहत शिविर स्थल की साफ-सफाई कर सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुरेंद्र प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का मूल उद्देश्य युवाओं में राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना विकसित करना है। उन्होंने बताया कि एन.एस.एस. के माध्यम से स्वयंसेवकों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है, साथ ही वे जिस समुदाय में कार्य करते हैं, उसकी समस्याओं को समझकर उनके समाधान में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। इसके अतिरिक्त नेतृत्व क्षमता का विकास भी इस योजना का एक महत्वपूर्ण पहलू है। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक राजकमल सिंह, जितेंद्र कुमार, कन्हैया लाल एवं मिथिलेश कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। शिविर के प्रथम दिन से ही स्वयंसेवकों में उत्साह देखने को मिला और सभी ने समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

0 likes
0 comments0 shares