Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग ३ घंटे पहले

23 फीट छलांग लगाकर विपिन यादव ने मारी बाजी,अखाड़ा प्रतियोगिता में बने

23 फीट छलांग लगाकर विपिन यादव ने मारी बाजी,अखाड़ा प्रतियोगिता में बने विजेता सुल्तानपुर।इसौली विधानसभा क्षेत्र के खोखीपुर में आयोजित अखाड़ा प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपने दमखम और हुनर का शानदार प्रदर्शन किया।रोमांचक मुकाबले में विपिन यादव ने 23 फीट की छलांग लगाकर प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी शानदार छलांग पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। प्रतियोगिता में फैज अहमद ने 20 फीट छलांग लगाकर दूसरा,जबकि शहदाब ने 19 फीट के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।हसनैन चौथे स्थान पर रहे।खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुटे रहे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य एवं इसौली विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के भावी प्रत्याशी राम शंकर यादव ने विजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित होने से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का मंच मिलता है।प्रतियोगिता का आयोजन राम आशीष यादव ने किया।इस मौके पर राजा यादव,छोटे लाल,अशोक कुमार,शिवनाथ यादव,राम उजागिर यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares