Gorakhpur६ मिनट पहले
गांधी जयंती पर केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान ने कौड़ीराम गांधी आश्रम में बापू को किया नमन

कौड़ीराम। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर बांसगांव लोकसभा क्षेत्र के कौड़ीराम स्थित गांधी आश्रम प्रतिष्ठान में केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने बापू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा स्वदेशी एवं स्वावलंबन के प्रतीक चरखे से सूत कातकर गांधी जी के विचारों और स्मृतियों को आत्मसात किया। इस अवसर पर उन्होंने सत्य, अहिंसा, स्वदेशी और स्वावलंबन के गांधीवादी विचारों को याद करते हुए राष्ट्रसेवा एवं राष्ट्रनिर्माण के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में बांसगांव विधायक डॉ. विमलेश पासवान सहित सम्मानित जनप्रतिनिधिगण, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
0 likes
0 comments0 shares