Hamirpurलगभग १ घंटा पहले
आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौत
आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौत कुरारा, हमीरपुर। क्षेत्र में गुरुवार सुबह बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से घर के बाहर बंधी भैंस की मौत हो गई। घटना से पशुपालक को आर्थिक नुकसान हुआ है। विकासखंड क्षेत्र के रिठारी गांव निवासी राजेश कुमार पुत्र स्वर्गीय रामबाबू ने बताया कि उनकी भैंस घर के दरवाजे पर बंधी थी। गुरुवार सुबह करीब पांच बजे अचानक आकाशीय बिजली भैंस के ऊपर गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
0 likes
0 comments0 shares