Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknowलगभग १ घंटा पहले

आजमगढ़ में 4 हत्याओं का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, 7 घंटे तक

आजमगढ़ में 4 हत्याओं का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, 7 घंटे तक

आजमगढ़ में 4 हत्याओं का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, 7 घंटे तक 3 बच्चों को बंधक बनाकर रखा था *आजमगढ़।* जिले में दिल दहला देने वाली वारदात का अंत पुलिस एनकाउंटर में हुआ है। पत्नी, बेटे और दो पुजारियों की हत्या करने वाला आरोपी अरविंद सिंह (42) पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मारा गया। आरोपी ने पकड़े जाने के डर से अपने ही 3 बच्चों को कमरे में बंधक बना लिया था और पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी थी। इस दौरान उसने अपने 9 साल के बेटे शौर्य को भी गोली मार दी। जवाब में ATS, SOG और पुलिस टीम ने उसे ढेर कर दिया। *कैसे हुई वारदात -* पुलिस के मुताबिक आरोपी घर में पूजा कराने से नाराज था। मंगलवार शाम करीब 6 बजे इसी बात को लेकर उसकी पत्नी से बहस हो गई। वह पूजा करा रहे दो पुजारियों से आधार कार्ड मांगने लगा और बहस करने लगा। इसी बीच गुस्से में वह कमरे में भागा और अपनी लाइसेंसी राइफल लेकर आया और पत्नी व दोनों पुजारियों को गोली मार दी। *7 घंटे तक बंधक बनाए रखा -* वारदात के बाद अरविंद ने अपने 3 बच्चों को एक कमरे में बंधक बना लिया। सूचना मिलते ही 6 थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। आरोपी लगातार बच्चों को मारने की धमकी दे रहा था। हालात बेकाबू होते देख SOG और ATS कमांडो की टीम को बुलाया गया, जिसने पूरे घर को घेर लिया। पुलिस करीब 7 घंटे तक आरोपी को समझाती रही। आरोपी कमरे में बंद रहा। रात करीब 1 बजे उसने अपने 9 साल के बेटे शौर्य को गोली मार दी। इसके बाद पुलिस ने घर में घुसकर बाकी बच्चों को सुरक्षित छुड़ाया और जवाबी फायरिंग में आरोपी अरविंद सिंह को मार गिराया।

0 likes
0 comments0 shares