Bansgaon Sandesh
Login
Kailash Bihari
Sonbhadra१ मिनट पहले

*कुल्हाड़ी से गर्दन पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार* सोनभद्र। थाना

*कुल्हाड़ी से गर्दन पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार* सोनभद्र। थाना

*कुल्हाड़ी से गर्दन पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार* सोनभद्र। थाना जुगैल क्षेत्र में भूत-प्रेत की बात को लेकर पड़ोसी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की है। घायल व्यक्ति का उपचार बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। पुलिस के अनुसार, 04 अक्टूबर 2026 को थाना जुगैल क्षेत्र के ग्राम भरहरी के टोला चकदहिया निवासी अवध लाल पुत्र छांगुर साकेत के पड़ोस में रहने वाला नंदलाल बैसवार पुत्र स्वर्गीय ननकऊ बैसवार कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा। आरोप है कि दोनों के बीच भूत-प्रेत से संबंधित बात को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान नंदलाल ने अवध लाल की गर्दन पर जान से मारने की नीयत से कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में अवध लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनका उपचार चल रहा है। मामले में घायल के छोटे भाई रामजी साकेत की तहरीर पर थाना जुगैल पुलिस ने मु0अ0सं0 128/2026, धारा 109(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। मुख्य मार्ग से पुलिस ने आरोपी को दबोचा पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के पर्यवेक्षण में थाना जुगैल पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पतारसी-सुरागरसी शुरू की। इसी क्रम में 05 अक्टूबर 2026 को करीब 11 बजे पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और सुरागरसी के आधार पर भरहरी मुख्य मार्ग से आरोपी नंदलाल बैसवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा पूछताछ और आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से घटना में प्रयुक्त एक कुल्हाड़ी बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप वर्मा, उपनिरीक्षक अशोक कुमार वर्मा, हेड कांस्टेबल श्याम शेर यादव, कांस्टेबल गिरजेश राजपूत, कांस्टेबल मोहित राज तथा महिला कांस्टेबल अंकिता सिंह, थाना जुगैल शामिल रहे।

0 likes
0 comments1 shares