Gorakhpur२ दिन पहले
सड़क दुर्घटना में उ0नि0 संतोष पासवान का असामयिक निधन, पुलिस लाइन में

सड़क दुर्घटना में उ0नि0 संतोष पासवान का असामयिक निधन, पुलिस लाइन में दी गई श्रद्धांजलि गोरखपुर। बांसगांव संदेश। थाना रामगढ़ताल पर तैनात उ0नि0 संतोष पासवान का सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन हो गया। उनके निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर एवं पुलिस परिवार द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में दिवंगत उ0नि0 संतोष पासवान के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान मौन धारण कर सलामी दी गई और शोक संवेदना व्यक्त की गई। पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। शत् शत् नमन।
0 likes
0 comments0 shares