Bansgaon Sandesh
Login
Nitish Kumar
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

बांसगांव में जनसमस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन

बांसगांव में जनसमस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन

बांसगांव में जनसमस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन बांसगांव। नगर पंचायत बांसगांव क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, अधिवक्ताओं और ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन में यातायात, जल, सिंचाई, अवैध अतिक्रमण, शराब बिक्री और भूमि विवाद जैसे कई मुद्दे शामिल रहे। सौरभ सिंह एडवोकेट, विकास सिंह एडवोकेट, प्रकाश सैनी, गौरव सिंह एडवोकेट और बृजेन्द्र सिंह लाखन ने बांसगांव मुख्य चौराहे पर बढ़ती यातायात अव्यवस्था, रोड मार्किंग और टेंपो स्टैंड के अभाव से लगने वाले जाम की समस्या उठाई। साथ ही नगर पंचायत कार्यालय में परिवार रजिस्टर की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग की गई। व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय सिंह और पूर्व जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र सिंह ने चौराहे पर जाम की समस्या के समाधान के साथ बलुआ उर्फ गोपालपुर क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब की बिक्री पर रोक तथा बांसगांव–कुसमौल मार्ग पर रेन कट से हो रही दुर्घटनाओं की ओर ध्यान दिलाया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में बांसगांव–कौडीराम मार्ग से गुजरने वाले भारी वाहनों के आवागमन पर नियंत्रण की मांग भी रखी गई। तहसील दिवस में भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह ने ग्राम जयंतीपुर स्थित पोखरी गाटा संख्या 62 पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को हटवाने की मांग की। वहीं ग्राम बडावन के ग्रामीणों सत्यप्रकाश सिंह, सुनील सिंह, उत्कर्ष सिंह, शिवम और राजकुमार ने सिंचाई विभाग के खराब नलकूप के कारण सिंचाई व जल आपूर्ति बाधित होने की शिकायत दर्ज कराई। इसके अलावा पंडित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज के अध्यक्ष रामसेवक सिंह ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि रेलवे द्वारा बिना अधिग्रहण के उनकी भूमि में पिलर गाड़ दिया गया है। उन्होंने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में सभी समस्याओं के शीघ्र और प्रभावी निस्तारण की अपेक्षा जताई गई है।

0 likes
0 comments0 shares