Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

गोसाईगंज बाजार निवासी मनीराम सोनी के पौत्र अक्षत सोनी ने की नीट

गोसाईगंज बाजार निवासी मनीराम सोनी के पौत्र अक्षत सोनी ने की नीट परीक्षा उत्तीर्ण परिवार व क्षेत्र का बढ़ाया मान, पारिवारिक संबंधों के लोगों में खुशी। *अक्षत के चाचा नीतेश सोनी है राजकीय मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर में चिकित्सक।* सुलतानपुर। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG 2026) में जिले के होनहार छात्र अक्षत सोनी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 583 अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 16528 हासिल कर परिवार एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। NEET-UG 2026 के परिणाम हाल ही में घोषित किए गए हैं। गोसाईगंज बाजार निवासी मनीराम सोनी के पौत्र अक्षत सोनी पुत्र दिनेश कुमार सोनी एवं श्रीमती अंजली सोनी के पुत्र हैं। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता पर परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। अक्षत ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों तथा परिवार के निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग को दिया। उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन, अनुशासन और कठिन परिश्रम ही उनकी सफलता का मूल मंत्र रहा। अक्षत की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे भविष्य में एक सफल चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करेंगे।

0 likes
0 comments0 shares