Gorakhpur११ मिनट पहले
धूमधाम से हुआ दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन, जयकारों से गूंजा क्षेत्र
हरपुर बुदहट गोरखपुर।बांसगांव संदेश हरपुर-बुदहट सहजनवां ब्लाक के दक्षिणांचल में बुधवार को क्षेत्र में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का धूमधाम के साथ आमी नदी के कुआवल पुल, खुदवा नाला सहित अन्य घाटों पर विसर्जन किया गया। इस दौरान पूरा क्षेत्र मां दुर्गा के जयकारों से गूंज उठा। डीजे की धुन, भांगड़ा और ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते-नाचते श्रद्धालु प्रतिमाओं के साथ विसर्जन स्थल तक पहुंचे। जुलूस में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी और अगले वर्ष फिर से आने की कामना की। बुधवार को प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन की सतर्कता के बीच विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
0 likes
0 comments0 shares