Sultanpurलगभग १ घंटा पहले
डीएम व सीडीओ ने जिला महिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण सुलतानपुर।
डीएम व सीडीओ ने जिला महिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण सुलतानपुर। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह ने स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के जिला महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी, महिला एवं पुरुष चिकित्सालय के सीएमएस सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने अस्पताल की साफ-सफाई, दवा वितरण व्यवस्था, प्रसूति वार्ड, नवजात शिशु कक्ष (एसएनसीयू), ओपीडी, आपातकालीन सेवाओं तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने, स्वच्छता बनाए रखने तथा मरीजों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
0 likes
0 comments0 shares