Bansgaon Sandesh
Login
D
Deoria१४ मिनट पहले

देवरिया डीएम ने घर जाकर छय रोगियों का बढ़ाया मनोबल

देवरिया डीएम ने घर जाकर छय रोगियों का बढ़ाया मनोबल

देवरिया डीएम ने घर जाकर छय रोगियों का बढ़ाया मनोबल वितरित की पोषण पोटली, पौष्टिक आहार और नियमित दवा से टीबी पर पाया जा सकता है पूर्ण नियंत्रण, सभी अधिकारी क्षय मरीजों को लें गोद: जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए.के. गुप्ता के साथ नगर क्षेत्र के बसियवा एवं रामनाथ देवरिया मोहल्लों में पहुंचकर 02 क्षय (टीबी) रोगियों को पोषण पोटली दी। इस दौरान उन्होंने मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली तथा नियमित उपचार एवं पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में जागरूक किया। जिलाधिकारी ने कहा कि क्षय रोग एक उपचार योग्य बीमारी है। समय पर पहचान, नियमित दवा सेवन तथा संतुलित एवं पौष्टिक आहार के माध्यम से इस बीमारी पर पूर्ण रूप से नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि टीबी से पीड़ित मरीजों को घबराने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि चिकित्सकों के परामर्श के अनुसार नियमित रूप से दवा का सेवन करना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से आह्वान किया कि वे कम से कम एक-एक टीबी मरीज को गोद लेकर उन्हें पोषण पोटली उपलब्ध कराएं तथा उनके स्वास्थ्य की नियमित निगरानी भी करें, जिससे मरीज शीघ्र स्वस्थ होकर सामान्य जीवन में लौट सकें। जिलाधिकारी ने अपने हाथों से मरीजों को पोषण पोटली प्रदान करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि शासन द्वारा टीबी उन्मूलन के लिए विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। समाज के सभी वर्गों की सहभागिता से ही टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए.के. गुप्ता ने मरीजों को नियमित रूप से दवा लेने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने तथा पौष्टिक भोजन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। यदि किसी मरीज को उपचार या अन्य किसी प्रकार की समस्या हो तो वह जिला क्षय रोग केंद्र से संपर्क कर सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि आज 06 क्षय मरीजों को पोषण पोटली दी गई। इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मी उदयभान उपाध्याय, चंद्र प्रकाश तिवारी, मन्धाता सिंह आदि उपस्थित रहे।

1 likes
0 comments1 shares