Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

पंचायत भवन निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, अधूरा कार्य दिखाकर निकाली गई

पंचायत भवन निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, अधूरा कार्य दिखाकर निकाली गई

पंचायत भवन निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, अधूरा कार्य दिखाकर निकाली गई धनराशि गायघाट ग्राम पंचायत में पंचायत भवन निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने भारी अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। मामला विकास खंड बेलघाट का बताया जा रहा है, जहां पंचायत भवन निर्माण कार्य अधूरा होने के बावजूद सरकारी धनराशि निकाल लिए जाने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों के अनुसार पंचायत भवन में बने दो कमरों, शौचालय और बाथरूम में आज तक फर्श तक नहीं लगाया गया है। इसके अलावा भवन से जुड़े कई अन्य आवश्यक निर्माण कार्य भी अधूरे पड़े हुए हैं। आरोप है कि मौके पर कार्य पूर्ण न होने के बावजूद कागजों में निर्माण कार्य पूरा दिखाकर भुगतान कर दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि यह निर्माण कार्य तत्कालीन ग्राम प्रधान प्रेमचंद के कार्यकाल में कराया गया था। ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीण काकहना है कि यदि मामले की सही तरीके से जांच कराई जाए तो बड़े स्तर पर वित्तीय अनियमितताएं उजागर हो सकती हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी गोरखपुर एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों से पंचायत भवन का अधूरा निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने और सरकारी धन के दुरुपयोग की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई बेहद जरूरी है, ताकि विकास कार्यों में भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जा सके।

0 likes
0 comments1 shares