Bansgaon Sandesh
Login

लंभुआ डीएम-एसपी ने बाबा जनवारी नाथ धाम समेत अन्य मंदिरों का किया

लंभुआ डीएम-एसपी ने बाबा जनवारी नाथ धाम समेत अन्य मंदिरों का किया निरीक्षण सावन में जलाभिषेक और कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियों का लिया जायजा लंभुआ, सुलतानपुर। सावन माह में मंदिरों पर होने वाले जलाभिषेक और कांवड़ यात्रा को लेकर डीएम इंद्रजीत सिंह और एसपी चारु निगम ने लंभुआ तहसील क्षेत्र का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बाबा जनवारी नाथ धाम सहित क्षेत्र के अन्य प्रमुख धामों और मंदिरों का दौरा कर सुरक्षा, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, पार्किंग और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम लंभुआ प्रीति जैन और बीडीओ लंभुआ नीलिमा गुप्ता व लंभुआ थाना प्रभारी धीरज कुमार सिंह भी मौजूद रहे। डीएम-एसपी ने संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन के लिए सभी आवश्यक इंतजाम समय से पूरे करने के निर्देश दिए।

0 likes
0 comments0 shares