Bansgaon Sandesh
Login
Kailash Bihari
Sonbhadraलगभग २ घंटे पहले

अनपरा पुलिस की सख्त कार्रवाई: पास्को एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

अनपरा पुलिस की सख्त कार्रवाई: पास्को एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

*थाना अनपरा पुलिस की सख्त कार्रवाई: पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय के कुशल निर्देशन में थाना अनपरा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई। वादी (पीड़िता के पिता) द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दी गई थी कि उसके चचेरे भाई ने उसकी 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए तथा अभियुक्त ने पीड़िता का अवैध रूप से गर्भपात (Abortion) भी कराया। इस सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना अनपरा पर *मु0अ0सं0 092/2026 धारा 352, 351(3), 89, 64(2)(f), 65(1) BNS एवं 3/4(2), 5(N)/6 पॉक्सो (POCSO) एक्ट* पंजीकृत किया गया। तथा दिनांक 18.04.2026 को थाना अनपरा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना एवं सक्रिय घेराबंदी के कर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –* • चन्द्रप्रकाश उर्फ चन्दन पुत्र छोटेलाल, निवासी ग्राम रेहटा, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 30 वर्ष *गिरफ्तार करने वाली टीम* 01.प्र0नि0 सत्येन्द्र कुमार राय, थाना अनपरा जनपद सोनभद्र। 02.का0अजीत यादव,थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।

0 likes
0 comments1 shares