साईं बाबा दरबार में छह जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न, गरीबों के लिए मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल का भी जल्द होगा शिलान्यास

बड़हलगंज। बडहलगंज मानव शिक्षा सेवा संस्थान के प्रबंधक अलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि खंडेसरी साईं बाबा दरबार में गरीब महोत्सव के तहत प्रत्येक माह 21 जरूरतमंद बेटियों का सामूहिक विवाह कराया जाता है। उन्होंने कहा कि संस्था के सदस्यों की खरीदारी से प्राप्त आर्थिक लाभ से इस सेवा कार्य का संचालन किया जाता है। मुख्य अतिथि के रूप में विपिन जी प्रिया जी नेहा जी पंकज जी राजू जी भगवती प्रसाद जी सामूहिक विवाह में जिन 6 जोड़ों की शादी हुई अनामिका संघ विशाल बनौली सहजनवा काजल संग पप्पू डेरवा गोरखपुर रंजना संग राहुल कादीपुर रोनापार आजमगढ़ मनीषा संग प्रीतम महुला आजमगढ़ संजना संग उमेश पकड़ी घोसी मऊ रेनू संग विकास पचौहिया गौरी बाजार देवरिया इन 6 जून का विवाह संपन्न होगा उन्होंने बताया कि संस्था के सामाजिक कार्यों के चलते इनको यूरोप में 'अमर उजाला के तहत उत्कृष्ट सम्मान भी प्राप्त हुआ है। संस्था की योजना के अनुसार प्रत्येक सप्ताह पांच जोड़ों तथा माह के अंतिम सप्ताह में छह जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया जाता है। इसी क्रम में इस सप्ताह छह नवविवाहित जोड़ों का वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नरहरपुर की प्रधान प्रत्याशी एवं समाजसेविका पूनम गुप्ता ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद एवं उज्ज्वल दांपत्य जीवन की कामना की। इस अवसर पर अलोक कुमार गुप्ता ने यह भी घोषणा की कि अगले छह महीनों के भीतर एक मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल का शिलान्यास किया जाएगा, जहां आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों को उचित एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज के गरीब और जरूरतमंद वर्ग की हर संभव सेवा करना है। इस अवसर पर एचडीएफसी बैंक के मैनेजर विपिन चतुर्वेदी प्रिया गुप्ता अनीता यादव नेहा गुप्ता राजू जी नीलम देवी पंकज यादव भगवती प्रसाद अन्य समस्त क्षेत्र की सम्मानित जनता महिलाओं उपस्थिति रही