जाति धर्म और दलगत सीमा से ऊपर उठकर स्थानीय नेतृत्व को चुने टप्पू सिंह

चौरी-चौरा। जाति, धर्म और दलगत सीमाओं से ऊपर उठकर स्थानीय नेतृत्व को चुनें उक्त बाते अजय कुमार सिंह टप्पू भैया ने 326 विधानसभा चौरी-चौरा भौआपार (चौबे टोला) तथा बसडीला में आयोजित जन चौपाल में कहीं। उन्हों कहा कि चौरीचौरा की लगातार हो रही उपेक्षा को देखते हुए उन्होंने स्थानीय जनता के अधिकारों की आवाज़ बुलंद करने के उद्देश्य से चुनाव मैदान में उतरने का निर्णय लिया है। वर्षों से विभिन्न राजनीतिक दल बाहरी प्रत्याशियों को टिकट देते रहे हैं, जिसके कारण क्षेत्र अपेक्षित विकास से वंचित रहा और चुनाव जीतने के बाद अधिकांश जनप्रतिनिधियों का जनता से सीधा संपर्क भी समाप्त हो गया। कार्यक्रम का संचालन पंडित राजकुमार व्यास ने किया। इस अवसर पर जगन्नाथ मिश्र, चंद्र प्रकाश शुक्ला, नागेंद्र शुक्ला, रामकृपाल शुक्ला, मनमोहन शुक्ला, कृपा शंकर शुक्ला, जीत नारायण शुक्ला, घनश्याम शुक्ला, नवल बिहारी शुक्ला, रामेश्वर शुक्ल, महेंद्र शुक्ला, मोती प्रजापति, बिकाऊ शर्मा, विवेक तिवारी, सत्य प्रकाश शुक्ला, अवधेश शुक्ला, अर्जुन निगम, मोरध्वज चौहान, मनजीत चौहान, दिलीप चौबे, डॉ. अशोक चौबे, बिजेंद्र कुमार चौबे, नारद चौधरी, जोगिंदर गौड़, सुरेंद्र सिंह, रामकृपाल सिंह, त्रिलोकी गौड़, बलराम मौर्य, प्रदीप निगम, अंगद चौधरी, संजय चौहान, टटवंत चौधरी, रामदास चौधरी, राम लखन चौधरी, डॉ. विनोद चौहान, सत्येंद्र विश्वकर्मा, सर्व देवगढ़, विजय चौहान, कमलेश चौहान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।