Bansgaon Sandesh
Login
Santosh Gupta
Gorakhpur२३ मिनट पहले

जमीनी विवाद में महिला ने लड़कों और लड़की के साथ मिलकर दम्पतिसहित पुत्र और पुत्री को मार पीट कर किया

हरपुर बुदहट गोरखपुर। बांसगांव संदेश हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत टिकरिया नाथ सिंह निवासी उदयभान सिंह पुत्र स्व राम बहादुर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने गीता देवी पत्नी सूर्य भान उर्फ सूर्य नाथ, मुस्कान सिंह पुत्री सूर्य भान, करन सिंह व आर्यन सिंह पुत्रगण सूर्य भान के खिलाफ बीएनएस की धारा 115( 2),352,351(3),324(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत टिकरिया नाथ सिंह निवासी उदयभान सिंह ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि जमीनी विवाद को लेकर बीते सात सितंबर को शाम पांच बजे के करीब थाना शाहपुर, कृष्णा नगर बउलिया कालोनी निवासिनी गीता देवी पत्नी सूर्य भान अपने पुत्रों करन सिंह व आर्यन सिंह और पुत्री मुस्कान सिंह को साथ लेकर हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत टिकरिया नाथ निवासी उदयभान सिंह, पत्नी शीला सिंह, पुत्र विजय सिंह और पुत्री आस्था सिंह को दरवाजे के पास जाकर भद्दी भद्दी गालियां देते हुए मारपीट की और जान माल की धमकी देने लगे, मारपीट करते समय हमारा मोबाइल फोन गिर गया और सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस मुझ घायलों को अस्पताल भिजवाया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

0 likes
0 comments0 shares