छात्र छात्राओं ने दिखाई हूनर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश गगहा गोरखपुर

छात्र छात्राओं ने दिखाई हूनर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश। गगहा थाना क्षेत्र के शिवराज पुर में संचालित हो रहे टीआरसी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में शनिवार को गणेश चतुर्थी के पावन पर्व के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इको-फ्रेंडली गणेशजी और वृक्षारोपण की अनूठी पहल की।समारोह का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा अपने हाथों से बनाई गई मिट्टी की गणेश प्रतिमाएं रहीं। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस बार छात्र छात्राओं ने एक अनोखी पहल की । इन इको-फ्रेंडली प्रतिमाओं का विसर्जन गमलों/मिट्टी में ही किया जाएगा और उसी स्थान पर एक-एक पौधा लगाया जाएगा। इस सफल कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका सभ्या पांडे ने किया। विद्यालय के प्रबंधक रामप्रीत चंद और प्रधानाचार्य आर एन उपाध्याय ने कहा कि संस्कार और संस्कृति से जोड़ना हमारा उद्देश्य है ।विद्यालय प्रबंधन और शिक्षक समिति ने कहा कि टीआरसी मेमोरियल पब्लिक स्कूल बच्चों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ उनके नैतिक और सांस्कृतिक संवर्धन पर भी विशेष ध्यान देता है। विद्यालय में प्रत्येक पर्व इसी उद्देश्य से मनाया जाता है ताकि बच्चे न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करें, बल्कि अपनी सांस्कृतिक जड़ों और पर्यावरण के प्रति अपने कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक रहें।