Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

*योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट क्रिकेट स्टेडियम में भ्रष्टाचार के आरोप, मिट्टी खनन

*योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट क्रिकेट स्टेडियम में भ्रष्टाचार के आरोप, मिट्टी खनन

*योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट क्रिकेट स्टेडियम में भ्रष्टाचार के आरोप, मिट्टी खनन में बड़े खेल का दावा* गोरखपुर बांसगांव संदेश गोरखपुर। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के ड्रीम प्रोजेक्ट माने जा रहे गोरखपुर क्रिकेट स्टेडियम निर्माण कार्य पर अब भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगने लगे हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री द्वारा परियोजना का शिलान्यास किए जाने के बाद जहां इसे पूर्वांचल के विकास की बड़ी सौगात बताया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर मिट्टी खनन और निर्माण कार्य में अनियमितताओं के आरोपों ने पूरे मामले को चर्चा में ला दिया है। ठेकेदार संघ अध्यक्ष सभापति पाठक ने आरोप लगाते हुए कहा कि क्रिकेट स्टेडियम निर्माण में मिट्टी खनन के नाम पर बड़े स्तर पर धांधलेबाजी की जा रही है। उनका कहना है कि किसानों से मानक के अनुसार मिट्टी खरीदी जा रही है, लेकिन उस मिट्टी का इस्तेमाल स्टेडियम में करने के बजाय अन्य प्लाटिंग और निजी कार्यों में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि खनन कार्य भी तय मानकों के विपरीत किया जा रहा है। नियमों के अनुसार जहां केवल एक फीट तक मिट्टी खनन की अनुमति है, वहीं कई स्थानों पर तीन फीट तक खुदाई कराई जा रही है। इससे किसानों की जमीन को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। सभापति पाठक ने यह भी बताया कि पूरे मामले की शिकायत विभागीय अधिकारियों को लिखित रूप से दी जा चुकी है, लेकिन अब तक न तो कोई जांच शुरू हुई है और न ही किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई की गई है। इससे सवाल उठने लगे हैं कि आखिर जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी के पीछे क्या कारण है। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। उनका कहना है कि यदि ईमानदारी से जांच हुई तो बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार का खुलासा हो सकता है और कई अन्य अनियमितताएं भी सामने आ सकती हैं। अब क्षेत्र में यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा, या फिर भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे जिम्मेदार लोगों पर “बाबा का बुलडोजर” चलेगा। फिलहाल जनता प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार कर रही है।

0 likes
0 comments1 shares