केंद्रीय राज्यमंत्री की उपस्थिति में एस के शर्मा ने बहनों को दिया सिलाई मशीन का उपहार

चौरी चौरा गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उक्त बातें केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री कमलेश पासवान ने गुरुवार को चौरी चौरा के एक मैरिज लॉन में समाजसेवी पं एस के शर्मा द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित राखी से रोजगार तक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी जी मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश की सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए कई कदम उठाए है। उन्होंने कहा समाजसेवी एस के शर्मा द्वारा महिला सम्मान समारोह का आयोजन अत्यंत सराहनीय है। समाजसेवी पंडित एसके शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रशिक्षण केंद्रों में सिलाई सीखने वाली बहनों को निशुल्क मशीन देने का वादा किया गया था। आज 200 मशीन वितरित कर उस वादे को पूरा किया गया। बहनों ने राखी बांधी तो भाई का फर्ज निभाते हुए उन्हें साड़ी भेंट की गई। इससे पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान और पं एस के शर्मा को दूर दराज से आई सैकड़ों बहनों ने रक्षा सूत्र बांध कर बहन का फर्ज निभाया। प्रसिद्ध गायक कलाकार निशा उपाध्याय और निहाल मिश्रा ने रक्षाबंधन के गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में नगर पंचायत चेयरमैन सनी जायसवाल, गौरव सिंह, शिव मंदिर पासवान, धर्मेंद्र पासवान, राज मंगल पासवान, अर्पित कसौधन, नगीना प्रधान और अवध नारायण जायसवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।